फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor and pharmacist's mobile will reveal the secret

UP: पुलिस भर्ती परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों से की वसूली, मेडिकल सही हुआ या नहीं...मोबाइल खोलेगा राज

Thu, 08 May 2025 02:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 02:15 PM IST
सार

यूपी पुलिस भर्ती में मेडिकल में पास कराने के नाम पर डॉक्टर ने मोटी कमाई की। पुलिस आरोपी के मोबाइल को खंगाल रही है। पता लगाया जा रहा है कि वो किन-किन के संपर्क में था।

विज्ञापन
Doctor and pharmacist's mobile will reveal the secret
पुलिस गिरफ्त में डॉक्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से वसूली के आरोप में गिरफ्तार चिकित्सक दंपती समेत चारों आरोपियों के मोबाइल के डाटा को खंगालने में पुलिस की टीम जुट गई है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके से मिले कागजातों से सबूत तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन

 

पुलिस ने चिकित्सक दंपती, फार्मासिस्ट और चालक के से छह मोबाइल बरामद किए थे। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल) निकलवाई है। इसमें लेनदेन से संबंधित चारों के बीच बातचीत और संदेश सबूत के रूप में मिले हैं। आरोपी चिकित्सक ने सबसे अधिक फार्मासिस्ट से बात की है। उसे ही मैसेज करके किए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अपनी पत्नी और चालक से भी कई बार फोन पर बात की है। चिकित्सक की पत्नी ने घर में रखे कागजातों में आग लगाकर उस पर पानी डाल दिया था। इसके बाद भी फोरेंसिक टीम ने कई अभ्यर्थियों के अधजले एडमिट कार्ड बरामद कर लिए हैं। पुलिस अभी मामले की तह में जाने में जुटी है। जल्द ही मामले की विवेचना कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। चार्जशीट मजबूत साक्ष्यों के साथ कोर्ट में पेश की जाएगी, ताकि आरोपियों की जल्द जमानत न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed