फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DNA reveals that a woman was sent to jail for kidnapping her own daughter

UP: जिस बच्ची के चोरी के आरोप में जेल गई महिला, वो उसकी खुद की ही थी...पुलिस ने एक न सुनी, ऐसे खुला राज

Wed, 29 Jan 2025 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 10:02 AM IST
सार

जीआरपी ने जिस महिला को बच्ची का चोर समझते हुए जेल भेज दिया, उसकी हकीकत सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। डीएनए टेस्ट कराया गया, तो पचा चला कि वो बच्ची महिला की ही थी। 
 

विज्ञापन
DNA reveals that a woman was sent to jail for kidnapping her own daughter
बच्चा चोर, सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा जीआरपी की टीम ने ऐसी लापरवाही बरती कि एक महिला को अपनी बच्ची के अपहरण के आरोप में जेल जाना पड़ा। जीआरपी ने जिस बच्ची को बरामद दिखाया, वह इस महिला की अपनी ही बच्ची थी, पर लाख चिल्लाने पर जीआरपी टीम ने इस महिला की नहीं सुनी। डीएनए जांच से खुलासा हुआ है कि वास्तव में अपह्त बच्ची कोई और है और यह बरामद बच्ची इसी महिला की है।
विज्ञापन

 

जंक्शन स्टेशन से दो साल पहले 7 जनवरी 2023 को ढाई साल की बच्ची चोरी हुई थी। इसमें मामले में जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें पुलिस ने 9 माह बाद गिरोह के सदस्यों से बच्ची बरामद की। पुलिस ने इस जल्दबाजी में बच्ची की मां को ही जेल भेज दिया। वह 15 माह से जेल में बंद है। मामला सामने आने के बाद एसपी जीआरपी ने जांच शुरू करा दी है। ऐसे में अब जांच टीम व बच्ची को अपनाने वाली महिला कार्रवाई की जद में आएंगी। जीआरपी थाने में 7 जनवरी को फूलवती ने अपनी ढाई साल की बच्ची के चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। जीआरपी जांच टीम ने 10 अक्टूबर को भिक्षावृत्ति से जुड़े  गिरोह को पकड़ा और उनके कब्जे से चोरी हुई ढ़ाई साल की बच्ची को खोज लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य लोगों के साथ हिना चौहान को पकड़ा आैर बच्ची बरामद की, लेकिन यह बच्ची महाराष्ट्र निवासी हिना चौहान की थी। जिसमें हिना चौहान ने खुलासे के दौरान बच्ची को अपना बताया था लेकिन जांच टीम पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। मुकदमा दर्ज कराने वाली फूलवती ने भी बच्ची को अपना बताया था। मामले में हिना और फूलवती का सैंपल डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जहां से नवंबर 2024 से रिपोर्ट आई जिसमें हिना का डीएनए टेस्ट बच्ची से मेल कर गया। इस बीच 15 माह से जेल में निरुद्ध हिना चौहान बेगुनाह होने के बाद भी 15 माह से जेल काट रही है।

 
विज्ञापन

फूलवती की बच्ची कहां है
जानकारी के अनुसार, इस मामले में अब राजकीय रेलवे पुलिस की नई जांच टीम पूरे मामले की जांच करेगी। जिसमें वह मुकदमा दर्ज कराने वाली फूलवती की बच्ची अगर चोरी हुई थी तो वह है कहां इसका पता लगाएगी। यह बच्ची जीआरपी के सर्कुलेटिंग एरिया से चोरी हुई थी। इसमें लापरवाही बरतने वाली जीआरपी टीम पर अब विभागीय कार्रवाई जल्द होगी।

 

ये कहना है एसपी जीआरपी का
एसपी जीआरपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जंक्शन से जनवरी 2023 में बच्ची चोरी हुई थी। पुलिस ने अक्तूबर में बच्ची को बरामद कर लिया। दो महिलाओं द्वारा बच्ची को अपना बताने के लिए डीएनए टेस्ट कराया गया था। जिसमें हिना चौहान के सैंपल से बच्ची का डीएनए मेल कर गया है। मामले में लापरवाही बरतने वाली जांच टीम पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed