{"_id":"606b509e8ebc3e5916635e3c","slug":"dm-not-satisfied-with-officres-work-mathura-news-agr487397939","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से बढ़े मामले, डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही से बढ़े मामले, डीएम नाराज
विज्ञापन
कोविड-19 ते मामलों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर ना स्वास्थ्य विभाग ने उचित कदम उठाए हैं और ना ही प्रशासनिक स्तर पर ही कोई योजना पर काम किया जा रहा है। यही कारण है कि जनपद में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सरकारी गाइडलाइन का पालन भी कहीं देखने को नहीं मिल रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को इंटीग्रेटेड कोविड-19 कमांड सेंटर से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में संक्रमण की रोकथाम के लिए हुए कार्यों की समीक्षा की। वहीं कोरोना गाइडलाइन का पालन न करते पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के नोडल अधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाए जाने पर जोर दिया। साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं होम आइसोलेशन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही नियत समय से करने एवं जन जागरूकता हेतु पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को अधिक से अधिक प्रयोग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कांटेक्ट ट्रेसिंग में बरती जा रही ढिलाई पर फटकार लगाई। कांटेक्ट ट्रेसिंग कम से कम 25 व्यक्तियों की करना सुनिश्चित करें।
--
फोन नंबर -0565-2470218, 2470009 एवं 2470254 करें सूचित
डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए व सूचना देने के लिए इंटीग्रेट कोविड कमांड सेंटर के फोन नंबर -0565-2470218, 2470009 एवं 2470254 पर सूचना दें। इससे पॉजिटिव व्यक्ति से प्रभावित होने से अन्य लोग बच सकें। बैठक में सीडीओ डॉ. नितिन गौड़, एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. जितेन्द्र सिंह थे। -------
विज्ञापन
--
ये हैं नई गाइडलाइन
-शहरी इलाकों में कोरोना मरीज मिलने पर इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित होगा। एक मरीज मिलने पर 20 मकानों का इलाका सील होगा और एक से अधिक केस मिलने पर 60 मकानों का इलाका सील कर दिया जाएगा। लोग 14 दिन तक बाहर नहीं निकलेंगे। इलाके में सर्विलांस टीम सर्वे और जांच करेंगी।
-बहुमंजिला अपार्टमेंट की उस मंजिल को बंद कर दिया जाएगा ।एक से अधिक मरीज मिलने पर ग्रुप हाउसिंग का संबंधित ब्लॉक सील होगा। 14 दिनों तक एक भी मरीज न मिलने पर ही कंटेनमेंट जोन समाप्त होगा।
---
जनपद में 47 नए पॉजिटिव केस मिले
मथुरा। जनपद में कोरोना के 47 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ अशोका हाइट्स, मंदाकिनी हाइट्स वृंदावन, महाविद्या कॉलोनी, केडी मेडिकल कॉलेज, मंडी रामदास, राधा पुरम एस्टेट, शंकरगढ़ी, रामगढ़ी बांगड़, दलपत खिड़की कोतवाली रोड, गताश्रम टीला, टाउनशिप से 12 केस, अहीर पाड़ा वृंदावन, महिला आश्रय सदन, कृष्णा पुरी, गायत्री तपोभूमि के समीप, एनआरआई ग्रीन्स वृंदावन, लड्डू पेड़ा वाली धर्मशाला से तीन केस, राधा नगर विजयनगर से तीन केस, डैंपियर नगर, अंतापाड़ा, नंद चौक गोकुल, संतोष पुरा कोतवाली रोड, शांति नगर, हनुमान नगर, नटवर नगर, छटीकरा ज्योति नगर, महाविद्या कॉलोनी, जीएलए यूनिवर्सिटी, गिर्राज नगर कॉलोनी और बरसाना से 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव के सामने आए हैं।
--------------
कुल पॉजिटिव - 7287
ठीक हुए मरीज - 6880
मृत्यु - 116
एक्टिव केस - 291
--------