फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DM Fumes Over Darkness and Filth on Parikrama Route

Mathura News: परिक्रमा मार्ग पर अंधेरा और गंदगी देख भड़के डीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
DM Fumes Over Darkness and Filth on Parikrama Route
गोवर्धन। अधिकमास के लिए नगर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह पहुंचे। उन्होंने परिक्रमा लगाई, इस मार्ग में अंधेरा और गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जताई और तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरअसल, 17 मई से शुरू हुआ अधिकमास 15 जून तक चलेगा। इस दौरान ब्रज क्षेत्र में 84 कोस परिक्रमा के साथ लाखों की संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं के लिए कीं गईं सुविधाओं की प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार देर रात जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह गोवर्धन पहुंचे। विश्व प्रसिद्ध गिरिराज परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में परिक्रमा मार्ग पर कई स्थानों पर अंधेरा और गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए शेड, भोजन एवं भंडारा स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान परिक्रमा मार्ग के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी। साथ ही सफाई की स्थिति भी बेहाल थी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल अतिरिक्त कर्मी लगाने, नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कैंप एवं एंबुलेंस व्यवस्था सुदृढ़ रखने, पुलिस प्रशासन को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा नगर पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों को चौबीस घंटे निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार बृजेश कुमार, थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed