{"_id":"9e0eb94ccadc6c3079c3286760f61f83","slug":"district-scouts-rally-begain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक छटा के मध्य शुरू हुई स्काउट\/गाइड रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक छटा के मध्य शुरू हुई स्काउट/गाइड रैली
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में सोमवार को दो दिवसीय जनपदीय स्काउट/गाइड रैली का शुभारंभ किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों और स्काउट/गाइड के साहसिक कारनामों ने उपस्थितजनों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
जनपदीय रैली का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह और नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। स्काउट/गाइड्स ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। अतिथियों का परिचय रैली संयोजक और प्रधानाचार्य डॉ. अजय सारस्वत ने कराया।
इसके बाद जानकीबाई गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने देशभक्ति के गीत पर जोशीली प्रस्तुति दी। शहीद भगत सिंह क्रांति दल ने कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में मर्मस्पर्शी मंचन किया। डीआईओएस एके सिंह ने स्काउट/गाइड्स को प्रेरित किया। चेयरमैन मनीषा गुप्ता ने कहा कि छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए शिक्षणेत्तर कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए।
विज्ञापन
रैली में आर्य समाज कन्या इंटर कालेज, किसान इंटर कालेज सौंख खेड़ा, जैन इंटर कालेज, श्रीकृष्ण इंटर कालेज गोकुल, गांधी इंटर कालेज छाता, सर्वोदय इंटर कालेज आदि के साथ बेसिक शिक्षा विभाग की मांट ब्लॉक की स्काउट/गाइड की टीमें भी मौजूद रहीं।
इस दौरान मेजर रामबाबू पाठक, राधेश्याम शर्मा, महीपाल सिंह, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. देशराज सिंह, अनीता गौतम, चंद्रभान यादव, रमेशचंद शर्मा, निखिल अग्रवाल, ठा. लक्ष्मीनारायन, आलोक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
‘बीमार हों तो हो जाएं...’
सोमवार की सुबह काफी कोहरा और सर्दी रही। रैली में कई इंटर कालेजों के स्काउट/गाइड्स सिर्फ हाफ शर्ट यूनिफार्म पहने सर्दी के कारण ठिठुर रहे थे। जबकि उन्हीं कालेजों के शिक्षक सूट, स्वेटर और जैकेट्स पहने हुए थे।
सर्दी में गर्म कपड़े न पहनने के सवाल पर एक इंटर कालेज के शिक्षक तो यहां तक कह बैठे कि बीमार हों तो हो जाएं, इसमें हम क्या करें। स्काउट/गाइड्स की फुल यूनिफार्म के लिए कालेज में स्काउट/गाइड फंड भी होता है। इसके बाद भी उन्हें गर्म कपडे़ नहीं दिए जाते हैं।