फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District administration is preparing list of illegal colonies

Mathura News: जिला प्रशासन तैयार कर रहा अवैध काॅलोनियों की सूची

Mon, 12 Jun 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
District administration is preparing list of illegal colonies
मथुरा। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा अवैध काॅलोनियों की सूची तैयार की जा रही है। सर्वाधिक अवैध कॉलोनियां सदर तहसील अंतर्गत मथुरा-वृंदावन में हैं। प्रशासन की सक्रियता को देखते हुए अनेक बिल्डरों ने तो कॉलोनियों के बोर्ड हटाकर फार्म हाउस के बोर्ड लगा दिए हैं।
विज्ञापन


पिछले माह जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उपजिलाधिकारी सदर, गोवर्धन और छाता को खेतों के अवैध रूप से आवासीय उपयोग के मामले की जांच के आदेश दिए थे। डीएम ने आदेशित किया था कि खेतों में अवैध काॅलोनियों का सर्वे करते हुए सूची दी जाए। साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए, लेकिन कार्रवाई के नाम पर तो अब तक कुछ नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि जनपद में एक हजार से अधिक अवैध काॅलोनियां हैं। सबसे ज्यादा मथुरा- वृंदावन में हैं। एसडीएम सदर अजय जैन का कहना है कि अवैध कॉलोनियों का चह्ननांकन कर लिया गया है। एसडीएम गोवर्धन कमलेश कुमार का कहना है कि सर्वे विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed