फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   district administration held open meeting to investigate disputed land leases

Mathura News: विवादित पट्टों की जांच को जिला प्रशासन ने की खुली बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
district administration held open meeting to investigate disputed land leases
छाता। तहसील छाता के ग्राम सांखी में वर्ष 2009 में आवंटित विवादित कृषि पट्टों के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए गांव में खुली बैठक आयोजित की। एडीएम प्रशासन अमरेश सिंह प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचे, जहां ग्रामीणों से सीधे संवाद कर पट्टा आवंटन से जुड़े तथ्यों और शिकायतों को सुना गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान ने वर्ष 2009 में सरकारी पट्टा आवंटन नीति का उल्लंघन करते हुए कुल 220 कृषि पट्टे जारी किए। ग्राम निवासी चरण सिंह द्वारा इन पट्टों को अपात्र बताते हुए सरकारी भूमि को मुक्त कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि आवंटित भूमि में से कई पट्टाधारकों ने बाद में जमीन को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कॉलोनाइजरों को बेच दिया।
विज्ञापन

खुली बैठक में ग्रामीण वीरपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2009 में मनोनीत ग्राम प्रधान द्वारा दो चरणों में 220 पट्टों का आवंटन किया गया था। वहीं नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ अपात्र लोगों को भी पट्टे मिले हैं। वहीं श्याम सिंह ने पट्टा आवंटन को नियमों के अनुरूप बताते हुए कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ से इन्हें विवादित बता रहे हैं। एडीएम प्रशासन अमरेश सिंह ने बताया कि सभी पक्षों की बात सुनकर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो - ग्राम सांखी में विवादित पट्टों की जांच को लेकर खुली बैठक करते एडीएम प्रशासन अमरेश सिंह व अन्य। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed