फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dispute between children in school van reaches police station

Mathura News: स्कूल की वैन में बच्चों के बीच हुआ झगड़ा पहुंचा कोतवाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Dispute between children in school van reaches police station
वृंदावन। स्कूल की वैन में बच्चों के बीच हुए विवाद में परिजन भी उतर आए। एक बच्चे के परिजन ने वैन को रास्ते में रोककर दूसरे बच्चे की पिटाई कर दी। उसके बाद मामला गर्मा गया। जैसे ही इसकी जानकारी पीड़ित बच्चे ने अपने परिजन को दी तो उन्होंने गुस्से में वैन चालक को पीट दिया। विवाद थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने विवाद को आपस में ही निपटाने की सलाह दी तो परिजन थाने पर ही धरने पर बैठ गए। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अटल्ला चुंगी क्षेत्र निवासी एक बच्चा कक्षा तीन में और लोई बाजार निवासी बच्चा कक्षा सात में हाईवे स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों ही घर से स्कूल की एक ही वैन से आते-जाते हैं। वैन में दोनों बच्चों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। लोई बाजार निवासी बच्चे के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके बच्चे के सिर में पानी की बोतल और स्कूल का आईकार्ड मारकर सिर फोड़ दिया। इस संबंध में पिता ने स्कूल में शिकायत की है। उधर अटल्ला चुंगी चौराहा क्षेत्र निवासी दूसरे बच्चे की मां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि स्कूल से परीक्षा देकर शुक्रवार को जब बच्चा वैन से लौट रहा था तो उस पर पांच-सात लोगों ने प्रेम मंदिर के जानलेवा हमला कर दिया। बच्चे को वहां मौजूद लोगों ने बचाकर घर पहुंचाया। हमला करने वालों ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के बीच झगड़ा होने का मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed