फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dispute arose during the demarcation of the wedding venue.

Mathura News: बरात घर के सीमांकन के दौरान हुआ विवाद, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dispute arose during the demarcation of the wedding venue.
गोवर्धन, राधाकुंड। नगर पंचायत राधाकुंड में सरकारी भूमि पर प्रस्तावित बरात घर के निर्माण के लिए किए जा रहे सीमांकन कार्य के दौरान विवाद खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, हाथापाई कर दी। नगर पंचायत कर्मियों ने थाना गोवर्धन में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में नगर विकास विभाग की वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सरकारी भूमि पर बरात घर का निर्माण प्रस्तावित है। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर 23 दिसंबर को सफाई नायक श्याम सुंदर सैनी, नरेश कुमार सैनी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी भूमि के सीमांकन के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान राधाकुंड निवासी हीरा, राधेश्याम, भूपेंद्र और सियाराम मौके पर आ गए और कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे। एक कर्मचारी को झूठे एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए नगर पंचायत कर्मचारियों ने थाना गोवर्धन में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed