फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Discussion on the success of Meri Mati Mera Desh campaign

Mathura News: मेरी माटी मेरा देश अभियान की सफलता पर हुई चर्चा

Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the success of Meri Mati Mera Desh campaign

विज्ञापन

भाजपा का आठ सितंबर से शुरू होने वाला अभियान अक्तूबर तक चलेगा

संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में मेरी माटी मेरा देश अभियान की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें अभियान के तहत होने वाले कार्यों से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

महानगर प्रभारी अनिल चौधरी ने बताया कि आठ सितंबर से शुरू होने वाला मेरी माटी मेरा देश अभियान अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत प्रत्येक मंडल से हर बूथ से एक-एक चुटकी माटी इकट्ठी कर अमृत कलश यात्रा 7500 कलशो दिल्ली जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में कार्यक्रम हो रहा हैं। नगर पालिका, नगर परिषद जिला पंचायत आदि से हर घर से एक चुटकी मिट्टी और एक चुटकी चावल का संग्रह करना है जो एक कलश में भरा जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही सरकारी स्कूलों में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनानी है। जो कार्य किया जाए उसे सरल एप पर अपलोड करना आवश्य है। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि जिन शहीदों ने हमारे देश के लिए अपनी जान न्यौछावर की उनकी तस्वीरों पर माल्यार्पण भी करना है। संचालन महामंत्री राजू यादव ने किया। विधायक ठा. मेघश्याम, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष चेतन स्वरूप पराशर, विनोद चौधरी, महामंत्री सुनील चतुर्वेदी, राजवीर चौधरी, ज्ञानेंद्र राणा, चंद्रपाल कुंतल, नितिन शर्मा, तरुण सैनी, लोकेश अग्रवाल, कुंज बिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed