फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Discussion on natural goat rearing in the workshop

Mathura News: कार्यशाला में प्राकृतिक बकरी पालन पर चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Discussion on natural goat rearing in the workshop
फरह। केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें 8 राज्यों के वैज्ञानिकों और हितधारकों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। चर्चाओं में भाग लेकर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


डॉ. बीएन त्रिपाठी, उप महानिदेशक (पशु विज्ञान), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ने उद्घाटन कार्यक्रम में प्राकृतिक बकरी पालन के लाभ और निर्यात से जुड़ी संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वैज्ञानिकों से इस क्षेत्र में शोध पर जोर देने को कहा। एपीडा के महानिदेशक डॉ. वीके विद्यार्थी ने बकरी के दूध और मांस के निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की। बकरी पालकों के उत्पादों के निर्यात में हर संभव मदद का आश्वासन दिय।
विज्ञापन


मुख्य महानिदेशक नाबार्ड एसके डोरा ने पशुपालन के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। संस्थान के निदेशक डॉ मनीष कुमार चेतले ने प्राकृतिक बकरी पालन की दिशा में संस्थान के चल रहे प्रयासों की चर्चा की। समन्वयक डॉ. अशोक कुमार ने कार्यशाला के महत्व को समझाया। समापन डॉ. एसपी किमोथी, सदस्य (पशु विज्ञान), कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा किया गया। इस अवसर पर पौधरोपण एवं किसानों को उन्नत बकरियों और उत्पादों से अवगत कराने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बकरी पालकों को आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed