फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Disabled and elderly people will receive a gift in the New Year.

Mathura News: नए साल में दिव्यांग और बुजुर्गों को मिलेगा तोहफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Disabled and elderly people will receive a gift in the New Year.
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की दर्शन व्यवस्था में किए जा रहे बदलाव में दिव्यांग और बुजुर्गाें का खास ख्याल रखा जाएगा। उन्हें ठाकुरजी के दर्शन के लिए व्हील चेयर उपलब्ध कराई जाएगी। नई व्यवस्था के तहत मंदिर में बदलावों के साथ श्रद्धालुओं को नए वर्ष में सुविधाओं को तोहफा मिलने वाला है। मंदिर में बीस से अधिक दानपेटियां भी लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में नए साल से दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को रेलिंग लगाकर कतारबद्ध दर्शन कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए आईआईटी रुड़की की टीम सर्वे कर चुकी है। 15 दिसंबर को हाईपावर्ड कमेटी की होनी वाली मीटिंग में इस पर निर्णय लिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत बुजुर्गाें और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा गया है। उनके लिए मंदिर में कई व्हीलचेयर उपलब्ध रहेंगी। इस पर बैठकर वह ठाकुरजी के दर्शन कर सकेंगे। एमवीडीए ने इसकी डीपीआर तैयार कर ली है। ऐसी व्यवस्था की गई है कि हर जगह से श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के सुगम दर्शन हो सकेंगे।
विज्ञापन

मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए दो-दो गेट निर्धारित किए गए हैं। वहीं पांच नंबर गेट को इमरजेंसी या भीड़ का दबाव होने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। मंदिर के चबूतरे में दो डिस्पेंसरी और दो खोया-पाया केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें मेडिकल टीम और इमरजेंसी दवा मौजूद रहेंगी। रेलिंग के बीच सिक्योरिटी गार्ड और पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी जो भीड़ को नियंत्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed