{"_id":"5867b46e4f1c1bf471eebf83","slug":"digangna-suryavanshi-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी की शरण में पहुंची ‘वीरा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी की शरण में पहुंची ‘वीरा’
अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
दीगंगना सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित धारावाहिक ‘एक वीर की अरदास वीरा’ में वीरा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीगंगना सूर्यवंशी ने शनिवार को सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए। यहां उन्होंने अभिनय से अलग उनकी रुचि (लेखन) के क्षेत्र में कामयाबी की कामना ठाकुर बांकेबिहारी से की।
पत्रकार वार्ता में अभिनेत्री दीगंगना ने कहा कि युवा कलाकारों को छोटे पर्दे पर बेहतर प्रदर्शन से बड़े पर्दे पर आने का मौका मिलता है। धारावाहिक वीर की अरदास वीरा ने मुझे एक नई पहचान दिलाई और अब मैं बडे़ पर्दे पर प्रतिभा का प्रदर्शन करने की तैयारी में हूं। दीगंगना ने बताया कि वर्तमान में वे उपन्यास लेखन में व्यस्त हैं।
उनके अनुसार लेखन केवल मनोरंजन का साधन न होने के साथ ज्ञान और शिक्षा का माध्यम भी होना चाहिए। वृंदावन के धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल को दीगंगना ने मन को शांति देने वाला बताया। इससे पहले मंदिर सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने दीगंगना सूर्यवंशी को पूजा-अर्चना कराई। गोपी गोस्वामी, गोवर्धन अग्रवाल भी उपस्थित थे।