फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Didi Maa will be felicitated on 14th June

Mathura News: 14 जून को होगा दीदी मां का अभिनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Didi Maa will be felicitated on 14th June
मथुरा। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक करते व्यापारी। - फोटो : mathura
मथुरा। साध्वी ऋतंभरा को पद्म भूषण मिलने पर 14 जून को एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होने वाले समारोह में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह समेत अन्य कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


आयोजन की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। इसी को लेकर आयोजन स्थल पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, बेबीरानी मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा भी प्रतिभाग करने पहुंचेंगे। कहा कि यह कार्यक्रम दीदी मां के सेवा भावों को समर्पित है।
विज्ञापन


वात्सल्य ग्राम से साध्वी शिरोमणि दीदी और सुमन लता दीदी ने भी जानकारी दी। आचार्य मृदुल कांत शास्त्री और समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे, समाजसेवी अजय गोयल ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद हेमामालिनी, चौधरी तेजवीर सिंह, जीएलए विवि के कुलपति नारायण दास अग्रवाल, डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा की कुलाधिपति प्रो. आशु रानी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed