फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devseras village of Govardhan is included in the red zone for cyber fraud

UP: मथुरा का गांव देवरस, जो बना साइबर अपराधियों का ठिकाना...एसपी देहात ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mon, 23 Jun 2025 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 12:10 PM IST
सार

मथुरा के रेड जोन में आने वाले गांव देवरस में एसपी देहात ने साइबर अपराधियों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां से तीन संदिग्धों को भी दबोचा गया। 
 

विज्ञापन
Devseras village of Govardhan is included in the red zone for cyber fraud
मथुरा। गोवर्धन के गांव देवसेरस में सर्च आपरेशन के दौरान अपराधियों को खोजते पुलिसकर्मी। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने रविवार को रेड जोन में आने वाले गोवर्धन के गांव देवसेरस में साइबर अपराधियों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने 3 संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि साइबर अपराध के लिए उनके सर्किल के पांच थानों के 8 गांव रेड जोन में आते हैं। अधिकांश साइबर अपराध की गतिविधि इन्हीं गांवों से होती है। इसलिए सीओ गोवर्धन अनिल कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी मगोर्रा अंकुर गौतम समेत 6 थानों के फोर्स और पीएसी के जवानों के साथ गोवर्धन के गांव देवसेरस पहुंच गए। गांव में उन्होंने साइबर ठगी के मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों के घर पर दबिश दी। साथ ही हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की भी तलाश की।
विज्ञापन


सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने चेतावनी दी कि ग्रामीण आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें। यदि कोई आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात ने बताया कि इसी तरह कि रेड जोन के सभी 8 गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed