{"_id":"680e865e14d66fd3020cf705","slug":"devotees-will-flock-to-see-thakurjis-feet-on-akshaya-tritiya-mathura-news-c-29-1-mtr1002-388388-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अक्षय तृतीया पर ठाकुरजी के चरण दर्शन को उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अक्षय तृतीया पर ठाकुरजी के चरण दर्शन को उमड़ेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
वृंदावन। अक्षय तृतीया पर वृंदावन में आस्था की अनुपम छटा देखने को मिलेगी। इस विशेष दिन ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के चरणों के दुर्लभ दर्शन होंगे जो साल में केवल एक बार ही होते हैं। इस दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ता है। ठाकुरजी को सवा किलो चंदन से बना लड्डू अर्पित किया जाएगा।
मंदिर सेवायत नितिन सांवरिया के अनुसार, सुबह की राजभोग सेवा में ठाकुरजी को सुनहरे शृंगार में सजाया जाएगा और चरण दर्शन कराए जाएंगे, जबकि शाम की शयन भोग सेवा में ठाकुरजी के सर्वांग पर चंदन का लेप कर विशेष दर्शन होंगे। इस दौरान ठाकुरजी को पीले वस्त्र धारण कराए जाएंगे।
गर्मी को देखते हुए अक्षय तृतीया के दिन ठाकुरजी को शीतल खाद्य पदार्थ जैसे सतुआ, खीर, खरबूजा, तरबूजा, आम, ककड़ी, मेवा, केशर, पिस्ता, गुलकंद, दूध और ठंडाई आदि का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सप्त देवालयों में भी होंगे विशेष दर्शन
वृंदावन के सप्त देवालयों राधा दामोदर, राधा श्यामसुंदर, राधारमण, राधा गोकुलानंद, राधा मदन मोहन, राधा गोपीनाथ जैसे मंदिरों में भी ठाकुरजी के विशेष दर्शन होंगे। यहां ठाकुरजी का चंदन से विशेष शृंगार किया जाएगा और वस्त्र नहीं पहनाए जाएंगे। यह दर्शन भी भक्तों को वर्ष में केवल एक ही दिन देखने को मिलते हैं। इधर, इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है अक्षय तृतीया पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।