फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   devotees will bot be able to revolve the dhwaradheesh temple aftre 7 april

द्वारिकाधीश मंदिर में भक्त नहीं कर सकेंगे परिक्रमा

Mon, 05 Apr 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
devotees will bot be able to revolve the dhwaradheesh temple aftre 7 april
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में अब आम भक्त मंदिर की परिक्रमा नहीं कर सकेंगे। आगामी सात अप्रैल से मंदिर में यह व्यवस्था शुरू होने जा रही है। जनपद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने यह कदम उठाया है। इसके अलावा मंदिर में बिना मास्क पहने किसी को प्रवेश भी नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी ब्रजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार और मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज कॉकरौली युवराज के निर्देशन में मंदिर में आने वाले सभी भक्तों के हित में यह निर्णय लिया गया है। इस नई व्यवस्था के लिए भक्त केवल दर्शन करके सीधे निकलेंगे और ठाकुरजी की आरती भी दर्शन खुलने से पूर्व अंदर ही अंदर होगी। मंदिर परिसर में किसी व्यक्ति को बगैर मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं मंदिर में भीड़ को एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। भक्तों को सीधे दर्शन करके एक गेट से प्रवेश किया जाएगा और दूसरे गेट से भक्त बाहर जान सकेंगे। तीसरे गेट को फिलहाल बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed