फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees Wade Through Knee-Deep Polluted Water on Banke Bihari Route

मथुरा- वृंदावन में बारिश: बांकेबिहारी मार्ग हुआ जलमग्न, घुटनों तक पहुंचा पानी; धुल गए जन्माष्टमी के इंतजाम

Wed, 02 Sep 2026 03:00 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 PM IST
सार

मथुरा- वृंदावन में एक घंटे की बारिश के बाद बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य मार्ग समेत कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। दूषित पानी के बीच श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचना पड़ा, जबकि जलभराव से कई मार्गों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
Devotees Wade Through Knee-Deep Polluted Water on Banke Bihari Route
वृंदावन थाने के पास जलमग्न हुआ मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में हुई एक घंटे की बरसात ने जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण श्री बांके बिहारी मंदिर के मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव हो गया, जिससे स्थानीय निवासियों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




बांके बिहारी मार्ग और प्रमुख चौराहे बने ताल-तलैया
बरसात के बाद श्री बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को घुटनों तक भरे दूषित पानी में से होकर गुजरना पड़ा। सबसे खराब हालात मथुरा दरवाजा क्षेत्र में देखने को मिले, जहां पुलिस चौकी के सामने जबरदस्त जलभराव के कारण मार्ग घंटों पूरी तरह से बाधित रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा दाऊजी तिराहा, सीएफसी चौराहा, गोपीनाथ बाजार, केसी घाट तिराहा, रंगजी बाजार, विद्यापीठ चौराहा, गांधी मार्ग और हरि निकुंज चौराहा जलमग्न हो गए। जगह-जगह पानी भरने की वजह से वाहनों के पहिये थम गए और सड़कों पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक का बयान
नगर निगम के जलकल महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा ने जलभराव की समस्या पर जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति पर काबू पाने के लिए त्वरित कदम उठाए गए हैं। शहर के 5 अति-संवेदनशील और संभावित जलभराव वाले स्थानों पर पंप सेट लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सड़कों पर भरे पानी को तेजी से बाहर निकालने का कार्य निरंतर जारी है।

धुल गए जन्माष्टमी के इंतजाम
मथुरा में बुधवार को हुई तेज बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कुछ ही देर की बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों और बाजारों में जलभराव हो गया। जन्माष्टमी के लिए की गई व्यवस्थाएं भी बारिश में धुल गईं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर में प्रशासन और नगर निगम की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गईं। सड़कों की सफाई, जलनिकासी और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए इंतजाम किए गए। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया, लेकिन बारिश ने इन व्यवस्थाओं को धुल दिया।  कई जगह बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं के आसपास पानी भर गया। हालांकि नगर निगम की टीम व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed