फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees visited Banke Bihari amid crowd pressure and scuffles.

Mathura News: भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी के किए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Devotees visited Banke Bihari amid crowd pressure and scuffles.
रविवार को चार लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आए, संकरी गली से लेकर मंदिर चौक तक श्रद्धालुओं ने खाए धक्के
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार सुबह से ही आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। लाखों श्रद्धालुओं ने भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच दर्शन किए। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़़ा। मंदिर के द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों का भी भीड़ को नियंत्रित करने में पसीना छूट गया।

रविवार को दिल्ली परिक्षेत्र के साथ-साथ राधाष्टमी पर्व मनाने ब्रज में आए लाखों श्रद्धालु भी बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर के पट खुलने से एक घंटे पहले ही बांकेबिहारी मंदिर के द्वारों से लेकर मंदिर के गलियारे खचाखच भर गए। श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर के पट खुलने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही सुबह करीब साढ़े सात बजे मंदिर के पट खुले वैसे ही श्रद्धालुओं का रेला ने मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर का चौक, पीछे का जगमोहन और चौक भक्तों से भर गया। विद्यापीठ चौराहा से लेकर मंदिर के द्वार और दो और दाऊजी तिराहा से द्वार तीन से श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

भीड़ के बीच लंबी कतार में मंदिर तक पहुंचने का इंतजार और उसके बाद मंदिर के चौक में भीड़ के दबाव और पीछे से लग रहे धक्कों के बीच श्रद्धालुओं को बड़ी मुश्किल से दर्शन हो सके। दिल्ली चांदनी चौक निवासी ऊषा रस्तोगी, मुंबई अंधेरी से आए सूरज पटेल ने कहा कि बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वह पर्वों पर आते हैं। लेकिन सुविधा कुछ भी नहीं है। दर्शन के लिए मंदिर के चौक तक पहुंचने के लिए बड़ी हिम्मत जुटानी पड़ती है। बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि रविवार के साथ राधाष्टमी पर्व पर बरसाने में दर्शन कर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या श्रद्धालु आए। करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed