{"_id":"686d785c69eb50bb140c8780","slug":"devotees-thronged-the-courtyard-of-lord-giriraj-mathura-news-c-29-1-mtr1013-422792-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गिरिराज प्रभु के आंगन में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गिरिराज प्रभु के आंगन में उमड़े भक्त
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग में उमड़ी भीड़
राधाकुंड। मुड़िया पूर्णिमा मेले के तीसरे दिन गिरिराज तलहटी में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में चप्पे चप्पे पर श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं। गर्मी और बारिश के बाद भी गिरिराज परिक्रमा कर रहे भक्तों के कदम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दसविसा जैसे सकरी परिक्रमा मार्ग में भीड़ रुक रुक कर निकल रही है। गिरिराज महाराज के जय घोष से संपूर्ण मेला स्थल गूंजने लगा है। परिक्रमा मार्ग में भीड़ बढ़ाने के साथ ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। भक्तों का कारवां तलहटी में गिरिराज पर्वत के दर्शन और पूजन को लालायित नजर आ रहे हैं।
दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु को नमन कर भक्त परिक्रमा आरंभ कर रहे हैं। देश-विदेश के भक्तों के आने से तलहटी में अनेकता में एकता का नजारा जीवंत हो रहा है। गोवर्धन दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद, जतीपुरा मुखारविंद मंदिरों पर रंग बिरंगी रोशनी अद्भुत छटा बिखेर रही है। मानसी गंगा में फव्वारे से भक्तों के लिए स्नान व आचमन की सुविधा की गई है। वहीं बरसाना, राधाकुंड, छटीकरा रोड पर सरकारी बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। संवाद
वृद्ध और बच्चों की जेब में रखें पर्ची
मेले के अवसर पर गिरिराज परिक्रमा मार्ग में भीड़ का अत्यधिक दबाव रहता है। ऐसे में साथ में आए बच्चे, वृद्ध दिव्यांग, मरीज की जेब में मोबाइल नंबर, नाम व पते की पर्ची जरूर रखें।
विज्ञापन
-- -- -- -
मानसी गंगा पर लगाए फव्वारे
नगर पंचायत गोवर्धन द्वारा मानसी गंगा पर 350 फव्वारे लगाए गए हैं, जिसमें भक्त स्नान कर सकें। महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए है। यह जानकारी गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष कुमार शर्मा ने दी है।
-- -- --
भक्तों के कदमों में चुभ रहीं कंक्रीट
लगातार रुक-रुक कर बरसात होने के कारण सड़क में जगह-जगह कंक्रीट निकल आई हैं। कंक्रीट भक्तों के पैरों में चुभ रही हैं।
-- -- -- -
बिजली की आंख मिचौली
मेले के दौरान बिजली की आंख मिचौली से हर कोई परेशान है। विशेष कर बाहर से आए हुए वह लोग जो यहां भंडारा करा रहे हैं। बिजली के बार-बार जाने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- --
पैदल चल पहुंच रहे भक्त
आस्था के कारण भक्त एक किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर परिक्रमा करने पहुंच रहे हैं। पार्किंग स्थल, रोडवेज बस स्टैंड सहित रेलवे स्टेशन से कई किलोमीटर दूर तक पैदल चलकर भक्त परिक्रमा करने पहुंच रहे हैं। रोडवेज बसों व वाहनों के कई रूट वन वे कर दिए हैं। मथुरा रोड पर जमुनावता व अड़ींग से परिक्रमार्थी पैदल पहुंच रहे है। यही स्थिति छाता व छटीकरा मार्ग की है।
-- -- -- --
महाप्रभु मंदिर में उत्सव प्रारंभ
प्राचीन मुड़िया शोभायात्रा के लिए गौर नित्य महाप्रभु मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव प्रारंभ हो गया। महंत गोपाल दास के निर्देशन में कार्यक्रम चल रहे हैं। इसमें अखंड हरीनाम संकीर्तन, सनातन गोस्वामी के पैर पूजन आदि कार्यक्रम होंगे।
-- -- -- --
रेलवे के अंडरपास में भर पानी
राधाकुंड के पास होकर निकलने वाली मथुरा-अलवर रेलवे लाइन, कुंजेरा पंडाल गांव के रास्ते पर रेलवे द्वारा अंडरपास बनाए गए हैं। बरसात के कारण इनमें पानी भर गया है। मेले में हजारों की संख्या में इस मार्ग से आसपास के गांव के लोग परिक्रमा करने आते हैं।
रसखान कमाई का एक हिस्सा करते दान
मेले में लगे शिविरों में बड़ी संख्या में लोग निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं। गांव मुखराई के रसखान जिनका असली नाम सलमान है ने अपनी कमाई का एक हिस्सा गिरिराज भक्तों की सेवा में अर्पित कर दिया है। इनके द्वारा परिक्रमा मार्ग में चलाई जा रही सेवा के तहत जल, गोलगप्पे, रूह अफजा आदि भक्तों को बांटा जा रहा है। सलमान का कहना है कारोबार से अर्जित कमाई का एक हिस्सा गिरिराजजी की परिक्रमा करने आए भक्तों की सेवा में लगाने से मन को प्रसन्नता मिलती है।
आई मौज फकीर की, दिया झोपड़ा फूंक
परिक्रमार्थियों के लिए लोग अपनी कीमती जमीन पर पक्का शौचालय, स्नानगृह व विश्राम स्थल बना रहे हैं। यहां भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। समाजसेवी अशोक गोस्वामी द्वारा की जा रही गिरिराज भक्तों की इस सेवा की समाज द्वारा प्रशंसा की जा रही है। शिविर में निशुल्क दवा की व्यवस्था भी है।
डीएम एसएसपी ने किया आराध्य का दुग्धाभिषेक
गोवर्धन। मुड़िया पूर्णिमा मेला की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने गोवर्धन पहुंचे डीएम, एसएसपी सहित तमाम मेला अधिकारियों ने दानघाटी गिरिराज मंदिर दुग्धाभिषेक किया। हाथ जोड़कर प्रभु के चरणों में मेला सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। सेवायत पवन कौशिक ने पूजन कराया।
मंगलवार दोपहर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर पूजा की। मंत्रोच्चार के साथ सेवायत पवन कौशिक ने विधिवत पूजा कराई। फूल अर्पित कर मेला संचालन में सफलता की कामना की गई। पवन कौशिक ने सभी को चुनरी व प्रसाद भेंट किया। अधिकारियों ने सप्त कोसीय परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, पुलिस फोर्स की तैनाती, आपात सेवाओं की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। कहा कि श्रद्धालुओं से व्यवहार में कमी न दिखे। एसएसपी ने अधीनस्थों से कहा कि यह केवल ड्यूटी नहीं, सेवा का भी अवसर है। श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार करें, यह मेला उनकी आस्था से जुड़ा है। इस अवसर पर अंशु कौशिक, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पहलवान, कन्हैया लाल शर्मा, हरिशंकर कौशिक, राजकुमार गुड्डू, भोला शर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, एसपी ग्रामीण सुरेश चन्द्र रावत, एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, सीओ अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद