फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees rejoiced at singing Holi in Radhadamodar temple

Mathura News: राधादामोदर मंदिर में होली गायन पर आनंदित हुए भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees rejoiced at singing Holi in Radhadamodar temple
मथुरा। राधादामोदर मंदिर में होली गायन पर आनंदित हुए भक्त। - फोटो : mathura
वृंदावन। सप्त देवालयों में से एक ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में होली महोत्सव के अंतर्गत भव्य होली गायन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्तिमय होली गीतों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज ने बताया कि यह उत्सव मां गोसाई आचार्य तरुलता गोस्वामी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार के विशेष कार्यक्रम में होली गायन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला श्रद्धालु होली के रंगों में रंगकर भक्ति रस में सराबोर नजर आईं और होली के भजन गाते हुए नृत्य किया। मंदिर में रंगभरनी एकादशी से एक दिन पहले ही होली महोत्सव अपने चरम पर पहुंचेगा। इस दिन से ब्रज की गोपियां मंदिर में होली के गीतों का गायन करेंगी और ठाकुर राधा दामोदर लाल अपने भक्तों के संग होली खेलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed