फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees played Holi with Radha Vallabh in Vrindavan and gulal rained heavily on this occasion

Mathura Holi: राधावल्लभ संग भक्तों ने खेली होली, जमकर बरसा गुलाल; वसंतोत्सव के पद गायन से ठाकुरजी को रिझाया

Mon, 19 Feb 2024 11:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 11:21 PM IST
सार

वृंदावन में भक्तों ने राधावल्लभ संग होली खेली। इस मौके पर जमकर गुलाल बरसा। संतजन ने वसंतोत्सव के पद गायन से ठाकुरजी को रिझाया। 

विज्ञापन
Devotees played Holi with Radha Vallabh in Vrindavan and gulal rained heavily on this occasion
Mathura Holi: राधावल्लभ संग भक्तों ने खेली होली, जमकर बरसा गुलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में सोमवार को राधावल्लभ मंदिर में होली की धूम मची है। गोस्वामी और संतों ने वसंत के पदों का गायन कर ठाकुरजी को रिझाया। वहीं ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल सेवायतों द्वारा सुदूर क्षेत्रों से आ रहे श्रद्धालुओं पर बरसाया गया। भक्ति और रंग से सराबोर होकर श्रद्धालु नृत्य करते रहे।

विज्ञापन


वसंत पंचमी से वृंदावन के मंदिरों में होली की शुरुआत हो गई है। मंदिर के सेवायत अपने आराध्य का कई रंगों के गुलाल से शृंगार कर रहे हैं और चांदी की थाली में गुलाल सेवित कर रहे हैं। उसी प्रसादी गुलाल को सुबह आरती के बाद सेवायत गोस्वामियों द्वारा श्रद्धालुओं पर बरसाया जा रहा है। 

विज्ञापन

देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित देश के कोने-कोने से आ रहे श्रद्धालु ठाकुरजी के प्रसादी गुलाल को अपने ऊपर डलवा रहे हैं और ब्रज की होली के उल्लास से सराबोर रहे हैं। ठा. राधावल्लभ मंदिर के सेवायत इन दिनों ठाकुरजी के पीले और लाल रंग का गुलाल सेवित कर उसे श्रद्धालुओं पर बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन ठाकुरजी के कपोलों पर लगाया जा रहा गुलाल

मंदिर के सेवायत आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन से ही प्रतिदिन ठाकुरजी के कपोलों पर गुलाल लगाया जा रहा है। ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल सुबह शृंगार आरती के बाद और शाम को संध्या आरती के बाद भक्तों पर बरसाया जा रहा है। फुलैरा दूज पर ठाकुरजी कमर में गुलाल का फैंटा बांधेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed