फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees from abroad calling and asking about day of celebration of Shri Krishna Janmashtami in Mathura

देश-विदेश से आ रहे फोन: हेलो मथुरा में कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मंगला आरती व दर्शन का क्या है समय ?

Tue, 05 Sep 2023 04:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 04:37 PM IST
सार

मथुरा में पर्यटन के कंट्रोल रूम पर देश-विदेश से फोन आ रहे हैं। लोग मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने का दिन, मंगला आरती व दर्शन के समय के बारे में जानकारी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Devotees from abroad calling and asking about day of celebration of Shri Krishna Janmashtami in Mathura
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में इस वर्ष भद्रा के कारण दो दिन मनाए गए रक्षाबंधन के पर्व के कारण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भी लोगों में असमंजस की स्थिति है। ऐसे में देश-विदेश से लोग मथुरा के पर्यटन कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 18601801508 पर फोन कर पूछ रहे हैं कि मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जा रही है। 

विज्ञापन


इसके बाद सबसे अधिक पूछताछ वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के समय व दर्शन को लेकर की जा रही है। पार्किंग, होटल आदि को लेकर भी लोग पूछताछ कर रहे हैं। बीते एक सितंबर से पर्यटक हेल्पलाइन नंबर 18601801508 प्रभावी हुआ है। इसके नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त ने बताया कि कंट्रोल रूम सुबह छह से रात नौ बजे तक संचालित हो रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: दिव्यांशु बन साहिल खान ने Instagram पर फंसाया...फिर होटल में लूटी आबरू; बेटी की हालत देख टूट गया परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि एक-दो दिन में इसे 24 घंटे के लिए शुरू कर दिया जाएगा। वह बताते हैं कि हेल्पलाइन नंबर पर सबसे अधिक फोन दिल्ली-एनसीआर, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र, गुजरात और फिर मध्य प्रदेश, राजस्थान से आ रहे हैं। 

यूपी के विभिन्न शहरों सहित देश के अन्य राज्यों के लोग भी पूछताछ करने वालों में शामिल हैं। पूछताछ के लिए फोन आने पर पर्यटन विभाग की टीम लोगों को बता रही है कि मथुरा-वृंदावन में सात सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इसके अलावा उनको यहां आने के लिए ट्रेन, बस, सड़क मार्ग आदि की भी जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- कोबरा का कहर: एक दर्जन गावों की बत्ती कर दी गुल, सांप की हरकत ने बिजली अधिकारियों के उड़ाए होश

पर्यटक कंट्रोल रूम को स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम में संचालित आईटीएमएस कक्ष में स्थापित किया गया है। जल्द इसमें 24 घंटे शिफ्टवार पुलिस, पर्यटन, नगर निगम, राजस्व, रोडवेज तथा रेलवे के कर्मचारी भी बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed