{"_id":"82361db47461ac35903c56875c1a2d26","slug":"development-in-rawal-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधारानी के रावल को एक साथ कई सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधारानी के रावल को एक साथ कई सौगात
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 16 Jan 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद हेमामालिनी ने शनिवार को गांव रावल को एक साथ कई सौगात दीं। गांव के पांच घरों में शौचालय के मॉडल का शुभारंभ किया तो कम्प्युनिटी हॉल, उद्यान वाटिका की आधारशिला रखी।
शनिवार को गांव रावल के रमनलाल सोरावाला पब्लिक स्कूल प्रांगण में सुलभ इंटरनेशनल की ओर से आयोजित शौचालय शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मेरे मन में ब्रज के लिए बहुत सपने हैं, पर सोचती हूं कि ये कैसे पूरे होंगे।
उन्होंने कहा कि कोशिश प्रत्येक स्तर से जारी है। सुलभ इंटरनेशनल ने गांव रावल के 75 घरों में शौचालय बनाने का वादा किया था। हम चाहते हैं कि 100 बनाकर दें। ये रावल ही क्यों, हमारी इच्छा जिले के प्रत्येक गांव में सुलभ इंटरनेशनल से शौचालय बनवाने की है।
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी ने कहा कि ब्रज भूमि को और आकर्षक बनाने के लिए यहां थीम पार्क, वाटर पार्क और म्यूजिक पार्क बनाने की कोशिश की जा रही है। थीम पार्क के लिए प्लानिंग भी शुरू हो गई है। इनके बनने से ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहां ठहर भी सकेंगे।
इस मौके पर सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डा. बिंदेश्वर पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को आजाद भारत का सबसे अहम अभियान बताया, कहा कि इससे स्वस्थ भारत की नींव रखी जा रही है।
महात्मा गांधी के बाद किसी ने इस विषय पर गंभीरता से काम शुरू किया है। देश में 12 करोड़ शौचालय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पर 3,66,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सरकार 12 हजार रुपये में शौचालय निर्माण करना चाहती है, लेकिन एक शौचालय के लिए 30 हजार रुपये की जरूरत है।
इस जरूरत को धनाड्य वर्ग के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने रावल में निशुल्क शौचालय निर्माण के साथ सुलभ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने की भी घोषणा की, इससे यहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके।
इस मौके पर महामंडलेश्वर गिरी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, पूर्व विधायक प्रणतपाल, अजय कुमार पोइया, चेयरमैन मनीषा गुप्ता, मुकेश गौतम, शिवशंकर वर्मा, पदम सिंह शर्मा, रमनलाल स्कूल चेयरमैन योगेंद्र गोयल, एसडीएम चांदनी सिंह मंचासीन रहे। इस मौके पर जनार्दन शर्मा, आसित शंकर, अनिल मालवीय आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन मोनिका जैन ने किया।
कम्युनिटी हॉल के लिए 30 लाख की घोषणा
मथुरा। सांसद आदर्श गांव रावल में शनिवार को हेमामालिनी ने कम्युनिटी हॉल की आधारशिला रखी। इसके लिए सांसद ने 30 लाख रुपये की घोषणा की है। यह हॉल गांव की सामुदायिक सुविधाओं में सहायक होगा। आधारशिला के दौरान ग्राम प्रधान कमलेश देवी, विजय सिंह गुर्जर और डिजाइनर मयंक गर्ग भी मौजूद रहे।
सुलभ ने लगाई प्रदर्शनी
मथुरा। गांव रावल के रमनलाल सोरावाला पब्लिक स्कूल में सुलभ की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का सांसद हेमामालिनी ने अवलोकन किया। यहां सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डा. बिंदेश्वर पाठक ने देश भर में सुलभ की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी सांसद को दी। इसे यहां पहुंचे लोगों ने भी देखा।
ग्राम प्रधान का घूंघट हटा कर की गुफ्तगू
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने गांव रावल में सुलभ इंटरनेशनल के कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान कमलेश देवी से गांव के संदर्भ में गुफ्तगू की। स्वागत के दौरान तो गांव प्रधान का घूंघट ही सांसद ने हटा दिया। ऐसा ही कम्युनिटी हॉल की आधारशिला रखते वक्त भी सांसद ने किया।
सुलभ ने दिया स्वच्छता का संदेश
मथुरा। गांव रावल में शनिवार को सुलभ इंटरनेशनल ने स्वच्छता का संदेश दिया। यहां रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के बच्चे आगंतुकों के लिए स्वागत द्वार पर स्वच्छता के नारे लिखी पट्टिकाएं लेकर खडे़ नजर आए।