फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Development Authority's bulldozer ran on three illegal colonies

UP: मथुरा-वृंदावन में तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर...कार्रवाई से मची खलबली, जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट

Wed, 23 Jul 2025 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Jul 2025 09:42 AM IST
सार

 मथुरा-वृंदावन में प्लॉट खरीदने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। ये जरूर पता कर लें कि जिस कॉलोनी में प्लॉट खरीद रहे हैं, उसका नक्शा स्वीकृत है कि नहीं। 
 

विज्ञापन
Development Authority's bulldozer ran on three illegal colonies
अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को वृंदावन क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रहीं तीन कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। यह कार्रवाई रामताल रोड, कीकी नगला और देवी आटस बांगर क्षेत्रों में की गई। यहां बिना स्वीकृत नक्शे के कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos

रामताल रोड स्थित वृंदावन प्रॉपर्टी के नाम से विकसित की जा रही कॉलोनी में 1.23 एकड़ में निर्माण कार्य चल रहा था। यहां प्लॉटों की चारदीवारी, सड़कें, करीब 100 बिजली के खंभे और सीवर लाइन को तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, सिंचाई विभाग की नहर के ऊपर भी अवैध रूप से कॉलोनी के लिए रास्ता बना लिया गया था। वंकटेश के द्वारा यह कॉलोनी बनाई जा रही थी। कीकी नगला क्षेत्र में शरद गुप्ता (रामा ग्रुप) द्वारा 7.41 एकड़ में और देवी आटस बांगर में एलिगेंस रिसॉर्ट के पास 0.74 एकड़ में कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जहां कोई पार्क या सार्वजनिक सुविधा नहीं बनाई गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई में सहायक अभियंता अशोक चौधरी, अवर अभियंता दिनेश गुप्ता और थाना जैंत की पुलिस टीम मौजूद रही। सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि अवैध कॉलोनी संचालकों को कई बार नोटिस देकर नियमितीकरण का अवसर दिया गया था, लेकिन उन्होंने मानचित्र स्वीकृत कराने की कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई। सचिव ने यह भी बताया कि बुधवार को तेहरा और नौगांव में भी ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed