मथुरा। कांग्रेस की महानगर इकाई की जयहिंद यात्रा में जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। साथ ही कहा कि देश की रक्षा कौन करेगा...हम करेंगे...हम करेंगे के भी नारे लगाए। यह यात्रा डीग गेट से होली गेट चौराहे तक निकाली गई।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कांग्रेसी सेना और सरकार के साथ खड़े हैं। ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर कांग्रेसी खुश हैं। इसी तरह अगर पड़ाेसी देश से फिर हिमाकत की तो नापाक हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा। वहीं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इससे पूर्व कांग्रेसियों ने डीगगेट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा का शुभारंभ किया। शिवदत्त चतुर्वेदी, मनोज गौड़, प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, गुड्डू कुरैशी, हाजी नसीम, दीपक पाठक, ऐनु कुरैशी, राजू फारूखी, राहुल अरोड़ा आदि अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।