फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Lokayukta took cognizance of the corruption charges against Amin

Mathura: भ्रष्टाचार के आरोप में बुरे फंसे अमीन, उप लोकायुक्त ने लिया संज्ञान; जानें पूरा मामला

Tue, 17 Dec 2024 11:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2024 11:06 AM IST
सार

नियुक्ति के मामले में अमीर बुरे फंस गए हैं। मामले में उप लोकायुक्त संज्ञान लिया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी से 27 जनवरी तक जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

 

विज्ञापन
Deputy Lokayukta took cognizance of the corruption charges against Amin
लोकायुक्त में पहुंची लिखित शिकायत

विस्तार

मथुरा के मांट क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने क्षेत्रीय सीजनल अमीन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने उप लोकायुक्त लखनऊ से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उप लोकायुक्त ने डीएम मथुरा से 27 जनवरी तक जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अंकित अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 29 मई 2023 को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अधीन, उपजिलाधिकारी महावन तथा जिलाधिकारी मथुरा से तहसील महावन में कार्यरत समस्त सामायिक संग्रह अमीनों की सूची मांगी थी। उक्त सूची आज तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। 4 जून 2023 तथा 06 जून 2023 को सीजनल अमीन की नियुक्ति से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि अमीन की नियुक्ति संदिग्ध है जिसकी जांच कराना अति आवश्यक है। करोड़ों रुपये का धन शोधन करके राजस्व को हानि पहुंचाकर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस पूरे प्रकरण की गहनता जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में उप लोकायुक्त लखनऊ से जांच के साथ कार्रवाई की मांग की है। मामले पर संज्ञान लेकर उप लोकायुक्त ने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को 27 जनवरी तक जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed