फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dengue spread again, two died due to dengue in the district

डेंगू ने फिर फैलाये पैर, जनपद में डेंगू से दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Dengue spread again, two died due to dengue in the district
मथुरा। जनपद में एक बार फिर से डेंगू ने पैर पसार लिए हैं। शनिवार को डेंगू से आठ वर्षीय बच्ची और एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

फरह ब्लॉक के ग्राम दौलतपुर निवासी राजकुमार की पुत्री दिव्या की डेंगू से मौत हो गई। राजकुमार ने बताया की उनकी बेटी को तीन दिन पहले बुखार आया था। फरह में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को जांच कराने पर पता चला कि डेंगू है। शुक्रवार की रात दिव्या की मौत हो गई। वहीं, सनोरा गांव में डेंगू के मरीज मिले हैं। जिससे ग्रामीणों में भय है। स्वास्थ्य विभाग सोया है। जानकारी होने पर भी विभाग की टीम गांवों में नहीं पहुंच रही है।

शनिवार को ग्राम पंचायत बिजौली के मजरा प्रेम नगर में डेंगू से 26 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र गजाधर सिंह की मौत हो गई। वहीं, 10 नवंबर को डेंगू से आकाश की मौत हुई थी। घर-घर ग्रामीण बीमार पड़े हैं। इसके अलावा कुछ का इलाज निजी अस्पतालों में भी चल रहा है। मृतक के परिजन ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से बीमार था और उसका इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed