फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   delivery outside hospital gate

अस्पताल के गेट पर गाड़ी में ही जन्मा बच्चा

Tue, 08 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 08 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
delivery outside hospital gate
hospital
गर्भवती को हास्पिटल ले जाने को सरकारी एंबुलेंस के लिए परिवारीजन दो घंटे तक इंतजार करते रहे। एंबुलेंस नहीं आई तो दर्द से कराहती महिला को हास्पिटल ले जाने के लिए किराए पर वाहन किया गया। लेकिन जब तक परिवारीजन हास्पिटल पहुंचे गाड़ी में बच्चे का जन्म हो गया था। अब जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


गांव दौलतपुर निवासी अरशद की पत्नी सहरूना को सोमवार सुबह से ही प्रसव पीड़ा चल रही थी। गांव की आशा मीरा और परिवारीजनों ने सरकारी एंबुलेंस के लिए कंट्रोल रूम सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फोन किया। आशा और अरशद ने बताया कि करीब दो घंटे तक इंतजार करने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर वह निजी गाड़ी लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए।
विज्ञापन


दानघाटी मंदिर के सामने जाम में भी कुछ देर के लिए गाड़ी फंस गई। जब तक स्वास्थ्य केंद्र के दरवाजे पर पहुंचे बच्चे का जन्म हो गया। आशा के अनुसार बच्चे का नार स्वास्थ्य केंद्र की नर्सों ने काटी और जच्चा-बच्चा को भर्ती कर लिया। परिवारीजनों के अनुसार अब उनको जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाला लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नर्स ने इसके लिए पांच सौ रुपये की मांग की। पैसे न देने पर स्टाफ  नर्स ने उनके कागज फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. मुनीष पौरुष ने बताया कि डिलीवरी निजी वाहन में रास्ते में हुई है जिसके चलते जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल सकता। सरकारी एंबुलेंस के पहुंचने में देरी और जाम में फंसने के मुद्दे पर उनका कहना था कि दोनों ही उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर की बातें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed