मथुरा: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, आरपीएफ की महिला सिपाही ने कराया गर्भवती का प्रसव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही गर्भवती महिला के प्रसव पीड़ा होने पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की महिला सिपाही ने उसका प्रसव कराया। बाद में मथुरा जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस दौरान जंक्शन पर ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही।
शनिवार की रात 8:45 बजे निजामुद्दीन से जबलपुर जा रही ट्रेन प्लेटफार्म संख्या एक से जैसे ही चली किसी यात्री ने चेन खींच दी। जिसे देखकर आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक सज्जन कुमार वहां पहुंचे। जानकारी हुई कि ट्रेन के कोच संख्या 3 की सीट संख्या 69 पर यात्रा करने वाली महिला किरन पत्नी दिलीप निवासी मुड़िया पालट दमोह को प्रसव पीड़ा हो रही है।
सिपाही ने चलती ट्रेन में कराया प्रसव
डिप्टी एसएस आरके शर्मा ने तत्काल ही आरपीएफ की महिला सिपाही ज्योति यादव को वहां बुलाया। सिपाही ज्योति की मदद से प्रसव पीड़ा से कराह रही किरन ने कोच में ही बालक को जन्म दे दिया। जब ट्रेन मथुरा पहुंची तो महिला सिपाही ने तुरंत ही एंबुलेंस को बुलाकर जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में पहुंचाया।
बता दें कि इस ट्रेन का मथुरा जंक्शन पर स्टॉप नहीं था, लेकिन महिला की हालत को देखते हुए मथुरा जंक्शन के मुख्य लाइन पर रोकी गई। इसके बाद आरपीएफ स्ट्रेचर लेकर पहुंचे और जच्चा-बच्चा को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।