{"_id":"6a8f4111ff48e8f2110a61d2","slug":"deliberations-held-on-strengthening-the-congress-at-the-booth-level-mathura-news-c-369-1-mt11023-151633-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर किया मंथन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत राष्ट्रीय सचिव एवं जिले की मुख्य पर्यवेक्षक डॉ. अंजलि निंबालकर चौमुहां और गोवर्धन ब्लॉक पहुंचीं। उन्होंने यहां जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में हुई बैठकों में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर ब्लॉक से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की।
चार दिवसीय दौरे पर आईं डॉ. अंजलि निंबालकर ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया। सहयोगी कोऑर्डिनेटर शिवराम बाल्मीकि एवं प्रतिमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया। संचालन त्रिनेत्र भारद्वाज ने किया। बैठक में विक्रम बाल्मीकि, मनोज गौड़, नरेंद्र शर्मा, रतेंद्र सिंह, केशव सिंह, बनवारी चौधरी, हुब्बलाल, बलवीर प्रधान, दीपक सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।