फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi man cheated of Rs 12.5 lakh in exchange of land

Mathura: वृंदावन में जमीन लेने आया था व्यक्ति...इस तरह हुआ ठगी का शिकार; गवां बैठा 12 लाख रुपये

Sun, 21 Apr 2024 10:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2024 10:57 AM IST
सार

वृंदावन में जमीन के एवज में दिल्ली के व्यक्ति से साढ़े 12 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Delhi man cheated of Rs 12.5 lakh in exchange of land
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में जमीन की एवज में दिल्ली के व्यक्ति से साढ़े 12 लाख रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में अधिवक्ता समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मनमोहन चौहान पुत्र यशपाल सिंह चौहान निवासी मौजपुर, दिल्ली द्वारा वृंदावन थाने में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप है कि स्वामी रघुनंदन पुत्र चिन्मयानंद निवासी मकान नंबर 22 गोशाला निकट तराश मंदिर राजपुर और जितेंद्र भदौरिया एडवोकेट और उनके साथ तीन व्यक्ति मार्च 2021 को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में सीपी सिंह एडवोकेट के चैंबर पर आए। स्वामी रघुनंदन ने वृंदावन के मौजा राजपुर में पट्टे की जमीन होनी बताई।
विज्ञापन


इस जमीन के मालिक रामजीलाल पुत्र शामलिया की मौत हो चुकी है। उनके वारिसान का दाखिल खारिज होना है। इसके लिए 25 लाख रुपये लगेंगे। साढ़े 12 लाख रुपये मनमोहन से मांगे। साढ़े 12 लाख रुपये खुद रघुनंदन ने देने की बात कहकर साझेदार होना बताया। आरोप है कि 20 मार्च 2021 को पांच लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद 28 मार्च 2023 को बाकी साढ़े सात लाख रुपये आरटीजीएस और चेक से दिए गए। उसके बाद न तो जमीन ही मिली और न ही रकम लौटाई गई। रघुनंदन ने चेक दिए थे, वे बाउंस हो गए। इंस्पेक्टर आनंद शाही के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed