फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   deepdan in bankebihari temple

1008 दीपकों से हो रहा दीपदान

Mon, 17 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Mon, 17 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
deepdan in bankebihari temple
दीपदान - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
ब्रज में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। विश्व विख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कार्तिक मास में दीपदान की अनोखी परंपरा सवा सौ साल से चली आ रही है। दीपदान महोत्सव में प्रतिदिन शाम को श्रद्धालु भी शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कार्तिक के पहले दिन से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर दो के पास चबूतरे पर शाम को दीपदान किया जा रहा है। यहां पर मंदिर के शयन सेवाधिकारी गोविंद गोस्वामी, मुन्ना गोस्वामी, अशोक गोस्वामी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ दीपदान करा रहे हैं। 
विज्ञापन


सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि उनके दादाजी फुंदीलाल गोस्वामी ने सवा सौ वर्ष पूर्व दीपदान सेवा का शुभारंभ किया था। दादाजी के बाद उनके पिता बिहारीलाल गोस्वामी ने परंपरा को बनाए रखा। अब उनका परिवार इस परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दीपदान सिर्फ बांकेबिहारी मंदिर में कार्तिक मास के दौरान होता है। इसमें बाहर से आने वाले श्रद्धालु के साथ साथ स्थानीय लोग भी सहभागिता करते हैं। दीपदान महोत्सव में प्रतिदिन शाम को तेल के 1008 दीपक जलाए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed