फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Declare entire Braj as a pilgrimage site

संपूर्ण ब्रज को घोषित करें तीर्थ स्थल

Wed, 22 Sep 2021 06:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Declare entire Braj as a pilgrimage site
मथुरा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में ब्रज के संपूर्ण क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा एड की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से अब तक घोषित तीर्थ स्थलों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कैंप कार्यालय बाड़ा बिहारीदास जनरल गंज में बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुराणों में ब्रजभूमि एक अविभाज्य तीर्थ है। इसका कण-कण 16 कला के अवतारी भगवान श्रीकृष्ण ब्रज की आराध्या राधिका जी की चरण धूलि से संतृप्त एवं स्पर्शित होने के कारण मुक्ति को भी मुक्त करने वाला है। उसमें से कुछ भाग को तीर्थ स्थल घोषित करना स्वागत योग्य, लेकिन कुछ अति महत्वपूर्ण भागों का छूट जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश कौशिक एड ने कहा कि जहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मुख मडंल में मां यशोदा को संपूर्ण ब्रह्मांड का दर्शन कराया, जहां जमुना रेति में रमण किया ऐसी रमणरेती की उपेक्षा शास्त्र सम्मत नहीं है। नगर अध्यक्ष कुशलपाल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने मौजूदजनों के साथ एक स्वर से संपूर्ण ब्रज को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग की। बैठक में प्रमुख रूप से धर्मदत्त गौतम, डी.एस. दीक्षित, रमाशंकर शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, एस.पी. शर्मा, नरेश मिश्रा, धीरेन्द्र वर्मा, विनीत गौतम एवं हीरालाल गोस्वामी, सुमित शर्मा, विशाल पचौरी, गौरव शर्मा, राधेश्याम शर्मा आदि विप्र उपस्थित थे। संचालन राधामोहन शर्मा सचिव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed