फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   death

बंदरों के हमले में छत से गिरा युवक, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
death
मांट(मथुरा)। बंदरों के झुंड ने छत पर गए एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान हड़बड़ाहट में युवक छत से नीचे गिर गया। लोग घायल युवक को अस्पताल में ले जा रहे थे, रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार को मांट क्षेत्र के मूला गांव निवासी मानवेंद्र (३२) उर्फ मानव अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी बंदर आया और उनकी चप्पल लेकर भागते हुए छत पर पहुंच गया। युवक ने बंदर का पीछा करते हुए छत पर पहुंचा तो वहां पर बंदरों का झुंड बैठा हुआ था। युवक ने उन्हें भगाने का प्रयास किया तो बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। युवक जब तक संभल पाता, वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। परिवार के सदस्य व आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे कि इसी बीच रास्ते में ही मानवेंद्र ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आए दिन बंदर हमला कर रहे हैं और उनके डर के कारण बच्चों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed