{"_id":"6822159ba42d07c5730974f2","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-noose-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दो दिन पहले दंपती में झगड़ा...फिर नहीं उठा पति का फोन, फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश; मायके में थी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो दिन पहले दंपती में झगड़ा...फिर नहीं उठा पति का फोन, फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश; मायके में थी पत्नी
Mon, 12 May 2025 09:07 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 12 May 2025 09:07 PM IST
सार
दंपती में झगड़ा हो गया। पत्नी मायके चली गई। इसके बाद मायके से फोन किया तो पति का फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका पर देवर को घर भेजा तो अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। युवक की लाश फंदे पर लटकी थी।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
मथुरा में शहर कोतवाली के आशापुरी कॉलोनी में रविवार की रात संदिग्ध हालात में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि आशापुरी कॉलोनी में मकान के अंदर एक युवक के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। वह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही परिजन ने शव को नीचे उतार लिया। युवक की पहचान मनीष अग्रवाल (37) के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था और युवक का अपनी पत्नी से दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। संभवत: इसी के चलते युवक ने यह कदम उठाया है। जांच की जा रही है।

रिश्ते के चाचा गोविंद अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि मनीष अपने परिवार के साथ आशापुरी कॉलोनी में रहता था और कृष्णानगर स्थित एक इलेक्ट्रिक की दुकान पर कार्य करता था। दो दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। रविवार को पत्नी ने कई बार फोन किया, लेकिन मनीष ने फोन नहीं उठाया।
इस पर पत्नी को अनहोनी की आशंका हुई तो अपने देवर को घर पर भेजा। कमरे के अंदर मनीष का शव लटका देख उसके होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। सीओ सिटी ने बताया कि अभी इस मामले में परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।