फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of farmer found hanging from tractor seat, fear of murder

Mathura: ट्रैक्टर की सीट से लटका मिला किसान का शव, परिवारी बोले- हत्या कर लटका दी लाश

Tue, 22 Aug 2023 01:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 22 Aug 2023 01:20 PM IST
सार

किसान का शव देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। हत्या है या आत्महत्या इस गुत्थी के सुलझाने के पुलिस प्रयास कर रही है। 
 

विज्ञापन
Dead body of farmer found hanging from tractor seat, fear of murder
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के महोली गांव में सोमवार सुबह एक किसान का शव ट्रैक्टर की सीट से बंधे अंगोछे के फंदे से लटका मिला। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत के कारण का स्पष्ट विश्लेषण न होने पर विसरा संरक्षित कर आगरा एफएसएल भेजा गया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

भीष्म प्रताप (52) पुत्र राधे निवासी महोली पेशे से किसान था। साथ ही दूध का कारोबार भी करता था। परिवार में चार बच्चे हैं। सोमवार सुबह इनका शव ट्रैक्टर की चालक सीट के बराबर वाली सीट पर लगी लोहे की ग्रिल से बंधे अंगोछे के फंदे में से लटका मिला। पुलिस शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: बाथरूम में फिसलकर गिरने से वृद्धा की मौत, घर में अकेली थी; बदबू आने पर पहुंची पुलिस तब हुई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार से चल रहा था विवाद 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भीष्म का परिवार में ही विवाद चल रहा था। रविवार रात उसने नशे का भी सेवन किया था। पुलिस मामले को पहली नजर में आत्महत्या मान रही है। हालांकि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर मौत के कारण को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके।


ये भी पढ़ें - सात खतरनाक महिलाएं: मथुरा के मंदिरों में पलक झपकते ही दर्शनार्थियों का सामान करतीं पार, कारनामे उड़ा देंगे होश

संरक्षित किया गया विसरा 

इसके चलते उन्होंने विसरा संरक्षित कर जांच के लिए आगरा एफएसएल भेजा है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed