फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Data of teachers sought for duty at board examination centers

Mathura News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी के लिए मांगा शिक्षकों का डाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Data of teachers sought for duty at board examination centers
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए परिषद ने सभी विद्यालयों से उनके यहां नियुक्त शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डाटा मांगा है। डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से आरंभ होनी हैं। बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। इन केंद्रों पर परीक्षाओं को सकुशल व शांतिपूर्ण कराने के लिए शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विद्यालयों से उनके यहां तैनात शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। ताकि समय रहते कक्ष निरीक्षकों और परीक्षक आदि की ड्यूटी लगाई जा सके। यह डाटा माध्यमिक शिक्षक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिबार अथवा स्थानांतरित शिक्षकों का डाटा नहीं करना अपलोड

इस डाटा में उन शिक्षकों का विवरण अपलोड नहीं करना है जो कि कहीं अन्यत्र स्थानांतरित हो गए हों, सेवानिवृत्त हो गए हों अथवा बोर्ड द्वारा उन्हें डिबार किया गया हो। सभी अपलोड डाटा का स्थानीय स्तर पर परीक्षण भी किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed