{"_id":"5873c59b4f1c1b1529ba8d4c","slug":"dark-in-mathura-due-to-electricity-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल फुंकी, आधे शहर की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल फुंकी, आधे शहर की बिजली गुल
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल फुंक जाने से सोमवार सुबह आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। तीन बिजली घरों से जुड़े करीब बीस मुहल्लों में बिजली बाधित हो गई। प्रभावित इलाकों में पानी का भी संकट रहा।
सोमवार सुबह छह बजे गोकुल में स्थित 132 केवी बिजली घर से बंगालीघाट बिजली घर को आपूर्ति करने वाली 33 केवी लाइन की नए पुल के नीचे से आ रही केबल फुंक गई थी। इससे जनरलगंज सहित तीन फीडरों की बिजली शाम चार बजे तक बंद रही।
वहीं दोपहर दो बजे गोकुल बैराज से औरंगाबाद व कैंट बिजलीघर को पोषित करने वाली 33 केवी लाइन पर सेना क्षेत्र में पेड़ गिर गया। इससे लाइन बंद हो गई और औरंगाबाद व कैंट बिजलीघर बंद हो गए। कैंट व औरंगाबाद बिजलीघरों से जुड़े एक दर्जन फीडर तीन घंटे तक बंद रहे। एसडीओ सचिन कुमार ने बताया कि इस दौरान दूसरे बिजली घरों से जोड़कर फीडरों पर रोस्टिंग कराई गई।