फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural,Kumbh

वैष्णवों के तीन अनी और उनके 18 अखाड़ों के 400 से ज्यादा खालसों की हो सकती है मौजूदगी

Thu, 28 Jan 2021 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
cultural,Kumbh
वृंदावन (मथुरा)। चतुर्सम्प्रदाय विरक्त वैष्णवों के तीन अनी और 18 अखाड़ों के साथ करीब 400 खालसों की मौजूदगी वृंदावन कुंभ मेला में नजर आएगी। यह खालसे अपने ठाकुर जी के साथ वृंदावन कुंभ में पहुंचेंगे। यहां मंदिरों में ठाकुर जी की सेवा होगी।
विज्ञापन

हरिद्वार से पहले वृंदावन में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेले का तानाबाना तैयार हो चुका है। साधु-संत भी भगवान श्रीराधाकृष्ण की जन्म और लीला स्थली में यमुना के तट पर लगने वाले कुंभ के लिए तैयारी करने लगे हैं। इस धार्मिक आयोजन में चतुर्सम्प्रदाय विरक्त वैष्णवों के तीन अनी और 18 अखाड़ों के करीब 400 खालसों की मौजूदगी दिखाई देगी। हालांकि खालसों की संख्या तो करीब 800 बताई जा रही है, लेकिन यह सभी अखाड़े यहां नहीं आएंगे।
विज्ञापन

वृंदावन कुंभ में आने वाले अखाड़े अपने साथ अपने आराध्य को भी लेकर आएंगे। उनके लिए कुंभ मेला क्षेत्र में ही मंदिर आदि बनाए जाने की परंपरा है, जहां ठाकुर जी की सेवा साधु-संत और महंत करेंगे। सिंहपौर हनुमान मंदिर के महंत सुंदरदास महाराज ने बताया कि अभा श्रीपंच निर्मोही अनी के अंतर्गत नौ अखाड़े हैं, जबकि अभा श्रीपंच दिगम्बर अनी के अंतर्गत दो अखाड़े, अभा श्रीपंच निर्माणी अनी के अंतर्गत सात अखाड़े हैं। उपरोक्त अखाड़ों के अंतर्गत करीब आठ सौ खालसा हैं। इसका प्रतिनिधित्व वृंदावन कुंभ में होना है। इसमें से इस बार कौन आएगा यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनी, अखाड़ों के लिए शुरू हुई प्लॉट आवंटन प्रक्रिया
वृंदावन कुंभ मेला में अनी, अखाड़ों के साथ अन्य साधु-संत और भागवताचार्यों के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने एसडीएम सदर क्रांतिशेखर की मौजूदगी में संतों की सहमति से अनेक आवेदनों पर विचार किया। इसमें वैष्णवों के अलावा अन्य सन्यासियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। इस मौके पर सिंहपौर हनुमान मंदिर के महंत सुंदरदास महाराज, महंत हरिशंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed