{"_id":"68bc9594b778fde0d40a9637","slug":"crowd-of-candidates-gathered-for-the-exam-transport-corporation-operated-buses-mathura-news-c-369-1-mt11008-135475-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: परीक्षा में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, परिवहन निगम ने चलाईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: परीक्षा में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, परिवहन निगम ने चलाईं बसें
विज्ञापन
मथुरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के चलते शनिवार को नया बस स्टैंड और आईएसबीटी अभ्यर्थियों की भीड़ से भरा रहा। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने और परीक्षा के बाद लौटने वाले छात्रों का तांता लगा रहा।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष इंतजाम किए। बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित कर छात्रों को बसों और मार्गों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने परीक्षार्थियों को समय पर सही गंतव्य की ओर रवाना करने के लिए लगातार मार्गदर्शन किया। नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए निगम ने 120 बसें चलाईं। छात्र-छात्राओं के लिए 25 बसें रिजर्व में रखी गई थीं। वहीं, बाहर से मथुरा परीक्षा देने आए छात्रों के लिए भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई।
उन्होंने कहा कि सभी मार्गों पर डिपो की बसें लगातार संचालित होती रहीं। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने कहा कि परीक्षार्थियों को दिक्कत नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा गया। रिजर्व में भी बसें खड़ी रहीं।