{"_id":"5900df6f4f1c1b9d65c0e322","slug":"woman-attack-on-liquor-shop-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके पर महिलाओं ने बोला धावा, पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के ठेके पर महिलाओं ने बोला धावा, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
शराब के ठेका पर महिलाओं ने धावा बोल दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली रोड के बजरंग चौराहे पर मंदिर के निकट स्थित शराब के ठेका पर महिलाओं ने बुधवार की शाम को धावा बोल दिया। पत्थर और लाठियां खूब चलाईं। विरोध के दौरान ठेका के अंदर से एक महिला पर बोतल फेंकने से महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था। भीड़ ने प्रशासनिक अफसरों तक को घेर लिया। उनकी खूब फजीहत की।
बजरंग चौराहे पर मंदिर के निकट शराब का ठेका है। इस ठेके को हटवाने की मांग अरसे से हो रही थी लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार की शाम महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाएं सड़क पर उतर आयीं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। महिलाओं को देख स्थानीय लोग साथ में आ गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी बीच ठेके अंदर से किसी ने बोतल फेंकी जो एक महिला के लग गई। बोतल से पैर में चोट लगने पर महिलाओं ने ठेके पर ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिये।
उनका गुस्सा देख ठेका कर्मियों के हाथ पांव फूल गये। सीओ सिटी जगदीश सिंह, कोतवाल सुरेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अरज यादव पुलिस बल के मौके पर पहुंचे लेकिन रोड जाम कर भीड़ ने उनको भी घेर लिया। अफसरों पर आरोप लगाया कि उनकी मिलीभगत से ही मंदिरों के बगल में शराब की दुकान चल रही हैं। इन दुकानों पर खड़े होने वाले शराबी महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। अफसरों के काफी प्रयास के बाद जाम खोला। विरोध करने वालों में कमल शर्मा, कुलदीप पाठक, सोनू शर्मा, संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं थीं।