{"_id":"578f919d4f1c1b7244c4b5bc","slug":"truck-captured-with-meat-of-cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस, गाय की खाल से लदा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस, गाय की खाल से लदा ट्रक पकड़ा
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
मांस, गाय की खाल से लदा ट्रक पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीबी कट पर सोमवार रात मिनी ट्रक खराब होने से जाम लगा तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख ट्रक में सवार तस्कर भाग गए। ट्रक में मांस और गाय की खाल भरी हुई थीं। इसके गोमांस होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मांस को सुरक्षित स्थान पर जमीन में दबवा दिया।
सोमवार रात मुड़िया पूर्णिमा मेले की भीड़ चल रही थी, इसी दौरान भरतपुर की ओर से तेज गति से आया मांस से लदा मिनी ट्रक एटीबी कट पर मुड़ने के दौरान खराब हो गया। इससे हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सूचना पर हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ट्रक में पुलिस को मांस और गाय की खाल दिखी तो आननफानन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ट्रक को हाईवे क्षेत्र में भरतपुर रोड पर जंगल में ले गई और रात में ही जेसीबी मंगाकर मांस को जमीन में दबा दिया। मिनी ट्रक को मजबूती से पैक किया गया था। कंटेनर को पीछे से खोलने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। बाद में जेसीबी से ट्रक के गेट को खोला गया।
विज्ञापन
वेटरनेरी की टीम ने लिया नमूना, होगी जांच
मांस और गायों की खाल से लदे मिले मिनी ट्रक से हाईवे पुलिस ने वेटरनेरी की टीम बुलाकर सैंपलिंग कराई। थानाध्यक्ष हाईवे ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पशु चिकित्सकों की टीम ने सैंपल लिया। इस मामले में हाईवे थाने के दरोगा सौरभ शर्मा ने अज्ञात गोकशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।