{"_id":"570a97814f1c1b9d6bc81112","slug":"transpoeters-beats-assistent-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर के सहायक कमिश्नर से मारपीट, गाड़ी तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाणिज्य कर के सहायक कमिश्नर से मारपीट, गाड़ी तोड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात थाना नौहझील क्षेत्र के कस्बा बाजना से गेहूूं लेकर दिल्ली जा रहे तीन ट्रकों को सहायक कमिश्नर (वाणिज्य कर) अशोक कुमार ने पकड़ लिया। आरोप है कि वाणिज्य कर और मंडी शुल्क दिए बिना ये ट्रक गेहूं ले जा रहे थे।
ट्रक पकड़े जाने के विरोध में ट्रांसपोर्टर्स व व्यापारियों ने अशोक कुमार पर हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट की। उनकी गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। मामले में सात नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, नामजदगी के विरोध में व्यापारियों ने बाजना में जुलूस निकाला और सोमवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
बताया जा रहा है कि बाजना, नौहझील और आसपास क्षेत्र के कुछ व्यापारी किसानों से कम रेट पर गेहूं खरीद रहे हैं। इस गेहूं को साठ रुपये प्रति क्विंटल के भाड़े पर ट्रांसपोर्टर्स दिल्ली ले जाते है। इसमें भाड़े के अलावा सेल्सटैक्स और मंडी समिति अधिकारियों से गेहूं बचाकर दिल्ली तक ले जाने की बात तय है।
विज्ञापन
कर चोरी के इस खेल की सूचना पर शनिवार रात एक बजे वाणिज्य कर विभाग के सहायक कमिश्नर अशोक कुमार ने बाजना-नौहझील रोड पर फौजी ढाबा पर खड़े तीन ट्रकों को पकड़ लिया और थाने ले जाने लगे। इस पर व्यापारी और ट्रांसपोर्टर्स उनसे भिड़ गए।
मारपीट के बीच वह किसी तरह से बचकर निकले और इसकी सूचना नौहझील पर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर ट्रांसपोर्टर्स और व्यापारी फरार हो गए। अशोक कुमार ने थाने पर जय सिंह, कन्हैया, मनीष, गोविंद, भोला सेठ, मनोज और सौरभ निवासी बाजना पर करीब 25 अन्य के लोगों के साथ मिलकर मारपीट करने और सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि वाणिज्य कर अधिकारी ने बाजना में चेकिंग की सूचना पुलिस को नहीं दी। यही कारण रहा कि उन्हें अकेला देखकर लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी।