{"_id":"571d07384f1c1bf9288b52bf","slug":"three-accident-at-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर तीन हादसे, 5 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेस वे पर तीन हादसे, 5 घायल
अमर उजाला
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
dummy
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन हादसों में 5 लोग घायल हो गए। रविवार को राया के समीप तेज गति से जाते आयशर कैंटर की चपेट में कार आने से उसमें सवार धीरज और गौतम निवासीगण जसौली, मांट घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। नीरज कुमार निवासी जसौली की ओर से राया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दूसरा हादसा थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-98 के निकट हुआ। आगरा की ओर जा रही प्लेटिना बाइक टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। बाइक सवार घायल हो गया। तीसरा हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-140 के समीप हुआ। तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर मीडियम रैलिंग तोड़ते हुए दूसरी रोड पर जाकर पलट गई। उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
कंडक्टर की मौत पर चालक नामजद
टैंटीगांव/मांट। सड़क पर खड़े ट्रक में बस घुसने से बस कंडक्टर पंकज की मौत के मामले में उनके पिता ने रविवार को सुरीर कोतवाली में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर के निकट माइल स्टोन-78 पर ये हादसा हुआ था।
विज्ञापन
मृतक के पिता भैया लाल निवासी गांव धूरी सलेमपुर, फतेहपुर ने दर्ज रिपोर्ट में चालक राजेन्द्र निवासी जालंधर के खिलाफ तेजी और लापरवाही से बस चलाते हुए खड़े ट्रक में घुसा देने से उसके बेटे पंकज की मौत होने का आरोप लगाया है।