फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   three accident at expressway

एक्सप्रेस वे पर तीन हादसे, 5 घायल

Sun, 24 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sun, 24 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
three accident at expressway
dummy - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन हादसों में 5 लोग घायल हो गए।  रविवार को राया के समीप तेज गति से जाते आयशर कैंटर की चपेट में कार आने से उसमें सवार धीरज और गौतम निवासीगण जसौली, मांट घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। नीरज कुमार निवासी जसौली की ओर से राया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-98 के निकट हुआ। आगरा की ओर जा रही प्लेटिना बाइक टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। बाइक सवार घायल हो गया। तीसरा हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-140 के समीप हुआ। तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर मीडियम रैलिंग तोड़ते हुए दूसरी रोड पर जाकर पलट गई। उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


कंडक्टर की मौत पर चालक नामजद
टैंटीगांव/मांट। सड़क पर खड़े ट्रक में बस घुसने से बस कंडक्टर पंकज की मौत के मामले में उनके पिता ने रविवार को सुरीर कोतवाली में बस चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर के निकट माइल स्टोन-78 पर ये हादसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता भैया लाल निवासी गांव धूरी सलेमपुर, फतेहपुर ने दर्ज रिपोर्ट में चालक राजेन्द्र निवासी जालंधर के खिलाफ  तेजी और लापरवाही से बस चलाते हुए खड़े ट्रक में घुसा देने से उसके बेटे पंकज की मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed