{"_id":"a66e72dac76ff9c2a8f88dcda392af0c","slug":"thief-has-consumed-poison-in-police-lock-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात में वाहन चोर ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालात में वाहन चोर ने खाया विषाक्त पदार्थ
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर कोतवाली लाए गए वाहन चोर ने हवालात में विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर कोतवाली और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वे उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए। देर शाम तक युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई।
रेलवे पुलिस ने शनिवार को सुबह 10 बजे एक युवक को चोरी की अपाचे बाइक, मास्टर चाबी, चोरी करने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण और कई बाइकों की नंबर प्लेट सहित पकडे़ जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। एसएसआई देवकी नंदन एक सिपाही और होमगार्ड के साथ जाकर जीआरपी से आरोपी जितेंद्र उर्फ दिनेश निवासी कोटा राजस्थान को पकड़कर थाने ले आए।
उसे हवालात में बंद कर दिया। बताया गया है कि हवालात में उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। 10 मिनट बाद जितेंद्र की हालत बिगड़ी और वह उल्टी करने लगा। पुलिसकर्मी उसे बाथरूम ले गए जहां वह बेहोश हो गया और उसके मुंह से झाग आने लगा। यह देख कोतवाली में हड़कंप मचा और आनन फानन में चोर को जीप में डालकर धौलीप्याऊ स्थित गोयल हास्पिटल के आईसीसीयू में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सदर अनिल यादव और कोतवाली प्रभारी पहुंचे। देर शाम तक युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।