फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   teen age boy dead during handle pistol

तमंचा देखते वक्त दबा ट्रिगर, किशोर की मौत

Mon, 12 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 12 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
teen age boy dead during handle pistol
मौत की सेल्फी! - फोटो : demo pic
तमंचे का ट्रिगर दबने से निकली गोली किशोर के पेट में जा लगी। खून से लथपथ किशोर को देख क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों में भगदड़ मच गई। आननफानन में तीन युवक उसे अस्पताल ले गए, यहां उसने दम तोड़ दिया। देर रात मृतक के पिता पवन चतुर्वेदी ने कोतवाली में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के भैंस बहोरा में रविवार को चौकी अखाड़ा पर बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। यहां अमन चतुर्वेदी (16) पुत्र पवन चतुर्वेदी निवासी मानिक चौक, चौबियापाड़ा क्रिकेट मैच देख रहा था। पुलिस की मानें तो यहां पर एक युवक आया और उसने अमन को तमंचा दिखाया। तमंचा हाथ में लेते ही ट्रिगर दब गया। इससे गोली किशोर अमन के पेट में जा लगी। यह देख खिलाड़ियों में भगदड़ मच गई। आधे तो भाग खड़े हुए, आधे तमाशबीन बने रहे। 
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो खून से लथपथ किशोर को तीन लड़के लेकर महर्षि दयानंद जिला चिकित्सालय भागे। यहां से अन्य हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया। नयति हास्पिटल में इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed