{"_id":"572cdf534f1c1b61145cea7c","slug":"tatloo-loot-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शा बनाने का झांसा दे बुलाया और लूट लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नक्शा बनाने का झांसा दे बुलाया और लूट लिया
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
स्कूल का नक्शा बनवाने का झांसा देकर आगरा से बुलाए आर्किटैक्ट और उसके साथियों से टटलू लुटेरों ने लूटपाट कर ली। गोवर्धन थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे पीड़ितों से थाना पुलिस ने तहरीर ले कर रख ली।
प्रतापपुरा आगरा निवासी आर्किटैक्ट बिजेंद्र सिंह पुत्र फुंदी लाल के अनुसार पांच अप्रैल को उनके फोन पर स्कूल का नक्शा बनवाने के संदर्भ में कॉल आया था। बातचीत के बाद उन्हें मींटिग के लिए बरसाने बुलाया गया।
शुक्रवार को दोपहर में वह अपने साथी संघ रतन सागर के साथ अपनी स्विफ्ट कार से गोवर्धन पहुंचे। फोन से बात करने वाले ने उन्हें गांव पलसों बुला लिया। यहां पीली अपाचे बाइक से दो युवक उन्हें लेने आ गए। उनके पीछे-पीछे चल कर पलसों से एक किमी गांव हाथिया की तरफ ले जाकर उन्होंने बाइक रोक दी। खेतों में से दो लोग और निकल आए। तमंचा दिखा कर उनसे लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
टटलुओं ने दोनों से दो मोबाइल, एक टैबलेट, घड़ी, लैपटॉप और नकदी छीन ली। बताया गया है कि टटलू उनकी कार भी छीनना चाह रहे थे लेकिन शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसान उस ओर आने लगे तो लुटेरे भाग गए। पीड़ित सूचना देने थाने पहुंचे और तहरीर भी पुलिस को दी। एसआई हरीशंकर वर्मा ने बताया कि घटना बरसाना थाने की है।