{"_id":"58864be84f1c1b403fcf436f","slug":"tanker-exploded-driver-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर फटा, धड़ से अलग हुआ चालक का सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर फटा, धड़ से अलग हुआ चालक का सिर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार टैंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिफाइनरी के पास हाईवे किनारे सोमवार सुबह करीब दस बजे वेल्डिंग कराते वक्त एक टैंकर धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि टैंकर के ऊपर खड़े चालक का सिर धड़ से अलग हो गया। जबकि वेल्डिंग करने वाला और परिचालक बुरी तरह से झुलस गए। तेज धमाके के कारण आसपास की दीवारों में दरार आ गई।
शेरगढ़ के गांव हुसैनी निवासी संजय सिंह के टैंकर में लीकेज की शिकायत होने पर वह वेल्डिंग कराने के लिए हाईवे किनारे थाना रिफाइनरी के सामने बाड़े में ले गए। यहां इसमें वेल्डिंग की जा रही थी। टैंकर के ऊपर चालक वीरेंद्र सिंह (43) पुत्र प्यारेलाल निवासी हुसैनी शेरगढ़ खड़े थे।
हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बिरजापुर निवासी सद्दाम वेल्डिंग कर रहे थे। तभी अचानक टैंकर तेज धमाके के साथ फट गया। टैंक की चादर उखड़ी और चालक वीरेंद्र की गर्दन पर लगी। इससे वीरेंद्र की गर्दन धड़ से अलग हो गई। वेल्डिंग कर रहा सद्दाम और टैंकर के पास खड़ा परिचालक जैंत निवासी दिनेश घायल हो गया। विस्फोट के साथ ही टैंकर में आग लग गई।
विज्ञापन
सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। थाना रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बाड़ा स्वामी संजय अग्रवाल, संजय सिंह और वेल्डिंग मिस्त्री सद्दाम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, हत्या का प्रयास और विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।